जमशेदपुरः झारखंड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से 17 मार्च को बारीडीह कम्यूनीटी सेंटर में एक दिवसीय ओपन मिस्टर जमशेदपुर बॉडी बिल्डिंग का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिशन के अध्यक्ष बी डी राव ने दी। उन्होंने बताया कि पहली बार जमशेदपुर में ओपन मिस्टर जमशेदपुर का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर शहर के विभिन्न जिमनैजियम से लगभग 200 प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 7 श्रेणियों में 55 किलो से 75 किलो ग्राम वर्ग में होगी। इसमे निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के क्वालीफाई जज होंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होगा।