जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर इंटक के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह राजू को एक बार फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में आयोजित ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मीटिंग मे झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने राजेश सिंह ‘राजू’ को दूसरे टर्म की जिम्मेदारी सौंपी। श्री पांडेय ने कहा की राजेश सिंह ‘राजू’ का विगत तीन साल का कार्यकाल काफी अच्छा रहा है और उन्हें विश्वास है कि अपनी दूसरी पारी में इनके नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर इंटक और मजबूत होगा।
दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पाण्डेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश इंटक के संयुक्त महासचिव महेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष विनोद राय, प्रदेश प्रवक्ता जम्मी भास्कर, कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, टिनप्लेट यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, तार कंपनी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, प्रदेश इंटक की उषा सिंह, मीरा तिवारी, टाटा रायसन के महामंत्री अमन सिंह, होटल क्लब यूनियन के अध्यक्ष ददन सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण अध्यक्ष बीरबल सिंह, सरायकेला खरसांवा जिला अध्यक्ष केपी तिवारी आदि ने उन्हें बधाई दी।