Ranchi : पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

2 Min Read

रांची : झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और उनके ब्लड सैंपल व अन्य जरूरी टेस्ट किए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उन्हें ICU से कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है।

इलाज की निगरानी डॉक्टर विजय मिश्रा की टीम कर रही है

कड़िया मुंडा की हालत पर डॉ. विजय मिश्रा और उनकी मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है। उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

नेताओं का हालचाल, झारखंड एकजुट

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और मरांग बुरू से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जनभावनाएं जुड़ीं

कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने की खबर से झारखंड के राजनीतिक और जनसामान्य वर्ग में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।

Share This Article