रांची: सादगी और आकर्षण से भरपूर रांची ने 2024 में खाने को लेकर अपने प्यार के माध्यम से पाक कला की एक अलग ही चमक बिखेरी है। इस प्यार को स्विगी ने बस बटन दबाते ही डिलीवर कर दिया। स्वादिष्ट बिरयानी से लेकर स्वादिष्ट मिठाइयों तक, स्विगी रांची के लजीज रोमांच का सबसे बड़ा साथी बन गया, जिसने शहर के हर कोने से स्वाद को लेकर लोगों की भूख मिटाई। रांची एक ऐसा शहर है, जो अपने खाने को भी क्रिकेट जितना ही पसंद करता है। यह चिकन बिरयानी खाने के मामले में निर्विवाद बादशाह बनकर उभरी है। पूरे साल में इसके लिए 1.45 लाख ऑर्डर मिले।
अकेले आईपीएल के दौरान रांची में चिकन बिरयानी की 28 हजार प्लेट का ऑर्डर हुआ, जिससे यह साबित होता है कि क्रिकेट और बिरयानी की जोड़ी वाकई में स्वर्ग से बनकर आई है। इस साल बिरयानी का सबसे ज्यादा लुत्फ 29 इनकॉग्निटो ऑर्डर के जरिये उठाया गया, जहां लोगों ने इस पसंदीदा डिश का चुपके से मजा लिया। वहीं 1.3 लाख ऑर्डर्स के साथ पनीर ग्रेवी ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।
73 हजार ऑर्डर के साथ चिकन ग्रेवी ने भी लोगों की थाली का स्वाद बढ़ाया। रांची में 2024 की सबसे शानदार दावत का बिल 11,103 रुपये था, जिसमें मटन बिरयानी, मटन कीमा, मटर पनीर और चिकन करी का ऑर्डर किया गया था।
बीते साल को याद करते हुए स्विगी फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू ने कहा, ‘2024 एक ऐसा साल बनकर सामने आया, जब स्विगी के साथ मिलकर भारत ने व्यंजनों को लेकर अपनी विविधता का यादगार सफर पूरा किया। रांची के लोगों ने स्विगी की ऑफरिंग्स का फायदा उठाया और इसे अपने हर उत्सव का साथी बनाया। हमें इस सफर का हिस्सा बनने और भारत में लाखों लोगों को उनके पसंदीदा व्यंजन उपलब्ध कराने का गर्व है।’
भारत में 2024 में 8.3 करोड़ बिरयानी के ऑर्डर के साथ बिरयानी ने लगातार 9वें साल इस फूड किंगडम के बेताज बादशाह के रूप में खुद को साबित किया है।