- फूलों और शॉल से किया सम्मान, पारदर्शी और जनता-केंद्रित कार्यप्रणाली की उम्मीद
गम्हरिया ( के दुर्गा राव) : शनिवार को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने गम्हरिया के नए अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार से शिष्टाचार भेंट की। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत हुई इस मुलाकात में श्री कुमार का फूलों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
जानकारी हो कि प्रवीण कुमार इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान में विशेष भूमिका निभाई थी। उनकी कार्यशैली को स्थानीय स्तर पर सराहा गया है।
इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रवीण कुमार एक कर्मठ और जुझारू अधिकारी हैं, जो हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड में प्रशासनिक कार्य पारदर्शी और जनहितकारी होंगे।






