बीमार माँ-बाप को सिर्फ दवाइयों की नहीं, आपके साथ की ज़रूरत होती है…

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर:

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि जिन माँ-बाप ने हमें चलना, बोलना और जीना सिखाया—आज उन्हें सबसे ज़्यादा किस चीज़ की ज़रूरत है।

दवाइयाँ ज़रूरी हैं, इलाज ज़रूरी है, लेकिन सबसे ज़्यादा ज़रूरी है आपका समय, आपका अपनापन और आपका साथ।

 

यह वीडियो उन्हीं जज़्बातों को समर्पित है।

यह दिखाता है कि जब माँ-बाप बीमार होते हैं, तब उनका दर्द सिर्फ शरीर में नहीं होता—उनका मन भी आपके इंतज़ार में होता है। एक मुस्कान, दो प्यार भरे शब्द, उनके पास बैठकर थोड़ी देर हाथ पकड़ लेना… यही उनके लिए सबसे बड़ी दवा बन जाती है।

इस भावनात्मक और सच्चाई से भरे वीडियो को बनाने वाले को लाख-लाख तोपों का सलाम और दिल से आभार।

वाकई यह वीडियो हर बेटे-बेटी को आईना दिखाता है।

 

🙏 आपसे एक विनम्र आग्रह है

इस वीडियो को एक बार ज़रूर देखें।

अगर यह आपके दिल को छू जाए, आपकी आँखें नम कर दे या आपको अपने माँ-बाप की याद दिला दे—

तो इसे हर ग्रुप, हर अपने तक ज़रूर पहुँचाएँ।

 

हो सकता है आपका एक शेयर किसी को अपने माँ-बाप के पास बैठने की वजह दे दे।

क्योंकि याद रखिए—

माँ-बाप को दवाइयों से ज़्यादा, आपके साथ की ज़रूरत होती है। ❤️

Share This Article