टुसू मेला में उमड़ी भीड़ व टुसू दल को पुरस्कृत करते अतिथिगण।

Raj Sharma
2 Min Read

पटमदा : पटमदा प्रखंड की कुमीर पंचायत अंतर्गत कांकीडीह महुलतल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मेले के पहले दिन सोमवार को पटमदा, बोड़ाम एवं पश्चिम बंगाल से आए हजारों लोगों ने देर शाम तक मेले का आनंद लिया।

मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। टुसू मेला प्रतियोगिता में मोहनपुर टुसू दल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7 हजार रुपये, कोलाबनी टुसू दल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में साढ़े पांच हजार रुपये तथा काशीडीह टुसू दल को तृतीय पुरस्कार के रूप में 4 हजार रुपये प्रदान किए गए। सभी विजेता दलों को कमेटी की ओर से अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया।

दोपहर में हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं शाम को डांस कार्यक्रम तथा देर शाम झूमर संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया दीपक कोड़ा, सागेन बेसरा, भास्कर माहली, महेश्वर बेसरा, अमर सोरेन, बलहरी बेसरा, जितुलाल मुर्मू, खगेंद्र नाथ हेंब्रम, बुद्धेश्वर हेंब्रम, राजा माहली, सागुन बेसरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में मेला समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article