बिरसानगर में छत के रास्ते घर में घूसे चोर, स्प्रे मारकर 5 लाख कैश और ज्वेलरी पर किया हाथ साफ

2 Min Read

जमशेदपुर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में पुलिस को शिकस्त देकर वे घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह चोरी की एक घटना बिरसानगर में सामने आई।

बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 स्थित एक घर में स्प्रे मार कर चोरों ने लगभग 6 लाख रुपए कीमत के सामानों की चोरी की घंटना को अंजाम दिया है। गृह स्वामी चंदन भट्टाचार्य ने बताया कि घर का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, इसे लेकर लगभग 5 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। इसके साथ ही घर में एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात थे। चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश किया और चोरी घटना को अंजाम देकर चलते बने।

चंदन ने बताया कि बताया कि घर में पूरा परिवार था। चोरों ने स्प्रे का सहारा लेकर घटना को अंजाम दिया है। यही कारण है कि रात में कोई भी उठ नहीं सका। सुबह करीब 7 बजे घर के लोगों की आंख खुली और इसके बाद चोरी का पता चला। घर के लोगों नो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची जांच सुरू की।

Share This Article