K. Durga Rao
चांडिल: 25 मई को होने वाले रांची लोकसभा चुनाव के निमित्त ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में भाजपा का शक्ति केन्द्र की बैठक जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान भाजपाइयों ने जगह जगह बैठक कर अपने कार्यकर्ताओं को एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ के लिए वोट करने की अपील की। वहीं ग्राम पंचायत चौका, ग्राम पंचायत उरमाल, ग्राम पंचायत चावलीबासा में शक्ति केंद्र की बैठक, एवं ग्रामीणों संग संवाद कर आगामी लोकसभा चुनाव में रांची लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ को 25 मई के दिन कमल फूल के निशान पर बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया। फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने एवं अखंड भारत, विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत, बनाने के लिए भाजपा को जिताना होगा। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपु जयसवाल, भाजपा नेत्री सारथी महतो, चौका मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुंभकार, मंडल संयोजक दिलीप महतो, युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो, उरमाल पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता भीम सिंह मुंडा, ईचागढ़ मंडल के महामंत्री यदुपति गोप, चामूराम भुइयां, आदि कार्यकर्ता एवं सैंकडों ग्रामीण उपस्थित हुए।