K. Durga Rao
चांडिल: अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंर्तगत रांगाडीह से चिंगड़ा पारकिडीह के बीच में सड़क न होने से दोनों गांव के लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार सड़क को लेकर गुहार लगाई, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। अंत में ग्रामीण थक हार कर समाजसेवी सुखराम हेंब्रम की शरण में गए।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों गांव के लोगों ने बीते 30 जून को बैठक कर झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी सुखराम हेंब्रम को इसकी जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही श्री हेंब्रम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया की किसी भी हाल में सड़क बनेगा। वहीं कुछ ही दिनों के भीतर श्री हेंब्रम ग्रामीणों की अगुवाई करते हुए उक्त गांव में कुल 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण करने में सफल हुए। सड़क का निर्माण होने से दोनों गांव के लोग बेहद खुश हैं। वहीं सड़क निर्माण होने के उपरांत जिम्मेदारों की आंख फटी की फटी रह गई। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर श्री हेंब्रम काजोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर राजू हेंब्रम, लोचन माडी॔, जगत लाल सिंह, गौर हरि सिंह, सनातन सिंह सरदार, प्रभु राम सिंह, रसराज सिंह, प्रकाश मार्डी, सुनील मार्डी, कांग्रेस किस्कू, महादेव सिंह, भजन मार्डी, शिवचरण सिंह, लीलमण मार्डी, सुमित्रा सिंह, काजल सिंह और हजारों ग्रामीण मौजूद थे।