K. Durga Rao
चांडिल: रविवार को चांडिल गोलचक्कर में स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोगों ने वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने का कारवां सुबह से लेकर दिन भर चलता रहा। इस दौरान ईचागढ़ के विधायक सविता महतो के नेतृत्व में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। वहीं पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने भी चांडिल गोलचक्कर पहुंच कर सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई ने अर्पित की श्रद्धांजलि
हूल दिवस के अवसर पर जिला महामंत्री मधु गोराई के नेतृत्व में चांडिल गोलचक्कर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेम्ब्रम ने सिदो-कान्हु को श्रद्धांजलि अर्पित कीी। उन्होंने कहा कि 30 जून 1855 को साहिबगंज के भोगनाडीह में सिदो-कान्हु के नेतृत्व में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। इस विद्रोह में बड़ी संख्या में आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। इसी हूल क्रांति की याद में प्रतिवर्ष 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, पप्पू वर्मा, झारखंड आंदोलनकारी जोगेश्वर बेसरा, ओम प्रकाश लायक, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक, मुखिया सुबोधनी महाली, धरमू गोप, कृष्णा महतो, सुदामा हेम्ब्रम, बैद्यनाथ टुडू, सोनाराम मार्डी, राहुल वर्मा, भाजपा नेता राजेश दत्ता, प्रभात पोद्दार, दिवाकर सिंह, मृत्युंजय सिंह, बिरंची नारायण, सोमेन मोदक आदि उपस्थित थे।