9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान

2 Min Read

जमशेदपुर : देशभर में 9 जुलाई को प्रस्तावित भारत बंद और देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में सोमवार को जमशेदपुर का माहौल पूरी तरह गरमा गया।
ट्रेड यूनियनों, मजदूर संगठनों और राजनीतिक दलों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मशाल जुलूस निकाला और बंद को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में रणनीतिक बैठक

झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन मंच के नेताओं ने हिस्सा लिया।
राकेश्वर पांडे ने कहा:

“यह हड़ताल केवल मजदूरों की नहीं, देश के आम नागरिकों, किसानों और कर्मचारियों की आवाज़ है।”

बैठक में शामिल रहे: विश्वजीत देव (CITU), विनोद राय, संजीव श्रीवास्तव, विजय खान, परविंदर सिंह, आदि (INTUC)
सभी ने हड़ताल को जन अधिकारों की रक्षा का आंदोलन बताया।

साकची में मशाल जुलूस

शाम को साकची आम बगान मैदान से निकाला गया मशाल जुलूस पूरे साकची क्षेत्र में घूमा। हज़ारों यूनियन कार्यकर्ता और नागरिक इसमें शामिल हुए, जिन्होंने सरकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की।

9 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा:

सुबह 11:30 बजे आम बगान मैदान से विशाल रैली

बिरसा चौक, साकची में विरोध प्रदर्शन और संबोधन

शहर के विभिन्न कार्यस्थलों पर प्रदर्शन

  • राजद का समर्थन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर से मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में कमलदेव सिंह, योगेंद्र यादव, शौकत हुसैन, हरी बालक राम, ब्रह्मदेव मंडल, और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article