चांडिल ( के दुर्गा राव) : 79वां स्वतंत्रता दिवस चांडिल अनुमंडल में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कटिया स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी देशभक्ति का जोश दिखाते हुए शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इनमें सिंहभूम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और पहला स्थान हासिल किया। समारोह में पढ़ाई में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। उन्हें विजेता कप और प्रशस्ति पत्र देकर उनके हौसले को बढ़ाया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस खास अवसर पर एसडीपीओ अरविंद कुमार विन्हा, प्रमुख रामकृष्ण महतो, बीडीओ तालेश्वर रविदास समेत कई गणमान्य लोग, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






