रांची : हॉकी इंडिया ने महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 5 से 14 सितंबर तक चीन के हांगझोउ में आयोजित होगा।
झारखंड की दमदार उपस्थिति
टीम में इस बार भी झारखंड का दबदबा दिखा।सिमडेगा की सलीमा टेटे को टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही सिमडेगा की संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और खूंटी की निक्की प्रधान को भी टीम में जगह मिली है।
टूर्नामेंट की अहमियत
महिला एशिया कप 2025 बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस प्रतियोगिता की विजेता टीम सीधे 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी।
भारत का मैच शेड्यूल
-
5 सितंबर : भारत बनाम थाईलैंड
-
6 सितंबर : भारत बनाम जापान
-
8 सितंबर : भारत बनाम सिंगापुर
अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँचती है तो उसका सामना पूल-ए की विजेता टीम से होगा, जिसमें चीन, कोरिया, मलेशिया और कजाकिस्तान शामिल हैं।






