Saraikela : चांडिल में करम परब का भव्य आयोजन, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

1 Min Read

चांडिल ( के दुर्गा राव): झारखण्डी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को चांडिल के घोड़नेगी छाता मैदान में करम परब का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर डुमरी विधायक एवं जेएलकेएम केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में जयराम महतो ने करम परब को सृजन और जीवन का प्रतीक बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बंगला भाषा में करम परब की विशेषताओं को विस्तार से समझाया और कहा कि झारखंड की पारंपरिक संस्कृति और त्योहारों की अपनी अनूठी पहचान है, जिस पर हमें गर्व करना चाहिए।

हर साल छाता मैदान में होगा करम परब

कार्यक्रम के दौरान गोपेश महतो ने घोषणा की कि अब से हर वर्ष करम परब का आयोजन इसी छाता मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।

श्रद्धालुओं ने जताई व्यवस्थाओं पर नाराजगी

भव्य आयोजन के बावजूद कई श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर आयोजन होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी खली।

 

Share This Article