जमशेदपुर में सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

Raj Sharma
1 Min Read

जमशेदपुर:

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि जिस रेलवे ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ, वहां भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share This Article