रांची। सोनी इंडिया ने अपने होम एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए BRAVIA Theatre सीरीज के तहत सात नए प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने फ्लैगशिप BRAVIA Theatre Trio के साथ BRAVIA Theatre Bar 7, BRAVIA Theatre Bar 5, BRAVIA Theatre Sub 9, BRAVIA Theatre Sub 8, BRAVIA Theatre Rear 9 और BRAVIA Theatre Rear 8 को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह नई रेंज उपभोक्ताओं को घर बैठे सिनेमाघर जैसा इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करेगी।
सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुनील नैय्यर ने कहा कि प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट श्रेणी में लगातार तेजी देखी जा रही है, क्योंकि उपभोक्ता अब घर पर बेहतर सिनेमाई अनुभव चाहते हैं। उन्होंने बताया कि BRAVIA Theatre सीरीज के नए उत्पाद 360 स्पेशियल साउंड मैपिंग और डॉल्बी एटमॉस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस हैं, जो दमदार बास, प्रभावशाली सराउंड साउंड और उच्च गुणवत्ता वाला ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगे। वहीं, सोनी कॉर्पोरेशन के होम एंटरटेनमेंट बिजनेस यूनिट के ग्लोबल हेड नेज़ू डाइसुके ने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार है और यहां प्रीमियम ऑडियो एवं होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में नई तकनीकों की पेशकश जारी रहेगी।
कीमतें और उपलब्धता
BRAVIA Theatre Trio – एमआरपी ₹2,39,990, बेस्ट बाय कीमत ₹1,69,990
BRAVIA Theatre Bar 7 – ₹99,990
BRAVIA Theatre Bar 5 – ₹37,990
BRAVIA Theatre Sub 9 – ₹94,990
BRAVIA Theatre Sub 8 – ₹42,990
BRAVIA Theatre Rear 9 – ₹74,990
BRAVIA Theatre Rear 8 – ₹44,990
कंपनी के अनुसार BRAVIA Theatre Trio, BRAVIA Theatre Bar 7, BRAVIA Theatre Rear 8 और BRAVIA Theatre Rear 9 की बिक्री 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। वहीं BRAVIA Theatre Sub 8 और BRAVIA Theatre Sub 9 3 अगस्त 2026 से उपलब्ध होंगे, जबकि BRAVIA Theatre Bar 5 की बिक्री 18 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी। नई BRAVIA Theatre रेंज को खास तौर पर उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने घर में प्रीमियम ऑडियो और थिएटर जैसा मनोरंजन अनुभव चाहते हैं।






