राजनगर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया हेमंत सोरेन का जन्मदिन, केक काटकर बांटे लड्डू

1 Min Read

सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन राजनगर प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम के नेतृत्व में बड़ा कुनाबेड़ा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और लोगों के बीच लड्डू वितरित किए गए। बच्चों को भी केक खिलाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और बच्चों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेंब्रम ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की पहचान, संस्कृति और स्थानीय लोगों के हितों को मजबूती मिली है।

झामुमो नेता सह शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड की माटी और यहां के लोगों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबों, आदिवासियों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष भुक्तू मार्डी, दिलीप महतो, दुर्गा लाल मुर्मू समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share This Article