जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधानटोला में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और घर में घुसकर चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर ओमंग को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सागर, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग, पोस्तो नगर का रहने वाला है।
घटना कब और कैसे हुई?
यह घटना 29 जुलाई दोपहर करीब 1:50 बजे की है नाबालिग लड़की उस समय घर पर अकेली थी। आरोप है कि सागर ने लड़की से छेड़खानी की और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर घर से जेवर व नगद रकम लेकर फरार हो गया।
FIR दर्ज, परिवार के 4 लोग आरोपी
पीड़िता के पिता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इनमे सागर ओमंग (मुख्य आरोपी), उसकी मां, पिता और बहन शामिल हैं।
बाद में 22 अगस्त को शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और सागर को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला गंभीर श्रेणी का अपराध है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
क्षेत्र में बोली जनता
घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। साथ ही नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोच सके।






