सरायकेला। सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय सरायकेला जिले के चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को 23 अगस्त को पश्चिम बंगाल के आद्रा स्थित साहेब बांध पार्क में होने वाले ‘इन्फ्लुएंसर मिलन मेला’ में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच संवाद, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब से जुड़ी जानकारी साझा करने के साथ नए क्रिएटर्स को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। दोनों ने 17 मई को कांड्रा में सरायकेला जिले का पहला फेसबुक मिलन समारोह आयोजित किया था, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के क्रिएटर्स शामिल हुए थे। इसके बाद 19 जुलाई को सातबोहनी में भी कार्यक्रम हुआ। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा में भी दोनों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा चुका है।
उनके प्रयासों से जिले के कई लोगों को फेसबुक से कमाई और मुद्रीकरण से जुड़े साधनों की जानकारी मिली है। आद्रा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के चर्चित कलाकार बाबूराव के आमंत्रण पर दोनों शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, यह मेला सोशल मीडिया क्रिएटर्स को अनुभव साझा करने और नई संभावनाओं से जुड़ने का मंच देगा।






