ज़ेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

1 Min Read

गम्हरिया। ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया में विद्यालय के क्रिस्टल जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदी साहित्य क्लब द्वारा हिंदी भाषण प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली, आत्मविश्वासपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के भाषा-शुद्धता, उच्चारण, विषय-वस्तु एवं प्रस्तुति कौशल के आधार पर निर्णायक मंडली द्वारा मूल्यांकन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें बधाई दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टिन एसजे, उप प्रधानाचार्या सिस्टर दीपिका सीटीसी एवं प्रशासक ब्रदर अमल राज ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के हिंदी विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article