मानगो पुल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिपाहियों ने बुझाई आग

1 Min Read

जमशेदपुर: मानगो पुल पर उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक पुल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन वहां मौजूद दो सिपाहियों के तत्परता से आग ज्यादा फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। घटना दोपहर की है, जब अचानक पुल के किनारे से गुजर रहे बिजली और फाइबर तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। उस समय काफी संख्या में वाहन गुजर रहे थे। आग देख वाहन चालकों में भय के माहौल के साथ अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

यह देख समीप ही मौजूद ट्रैफिक पुलिस के दो जवान सुरेश चंद्र और सुशांत गोराई ने सूझ बूझ दिखाते हुए बालू और पानी डालकर आग फैलने से रोक दिया। इसके बाद दमकल को सूचना दी जो कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहगीरों का कहना था कि अगर सिपाहियों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो आग पूरे पुल पर फैल सकती थी, जो एक बड़े हादसे का कारण होता।

Share This Article