एक ऐसी मान्यता जहां मन्नतें पूरी होने पर शरीर पर छड़ चुभो कर 40 फीट ऊंचे बांस से लटकते हैं भोक्ता

1 Min Read

पारडीह शिव पूजा कमेटी की ओर से 4 दिवसीय चड़क पूजा कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पूजा का मुख्य आकर्षण भक्तो घुरांव है, जिसमे मन्नतें पूरी होने पर भक्त अपने पीठ में लोहे की छड़ चुभा कर 40 फीट ऊंचे बांस के सहारे लटककर गोल गोल घूमते हैं।

आयोजन के दौरान भक्त मन्नतें भी मांगते हैं। जिनकी मन्नतें पूरी होती है वे अगले वर्ष इसी तरह से लटक कर गोल गोल घूमेंगे। कमेटी द्वारा बताया गया कि यहां 99 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है। कहा कि चडक़ पर्व पर शिव पूजा की जाती है। इस दौरान 4 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

प्रथम दिन शिव पूजन के बाद चना-गुड़ का वितरण होता है। दूसरे दिन छऊ नृत्य रात भर आयोजित होती हैं। वहीं तीसरे दिन भोक्ता घुरांव और चौथे दिन बलि के साथ 4 दिवसीय पूजन संपन्न हो जाती है। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं।

Share This Article