मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती ने अरिहंत स्टूडियो में मोटू पतलु की रिकॉर्डिंग की पूरी

1 Min Read

जमशेदपुर: मोटू-पतलु, ऑगी एंड द कॉकरोच, मिक्की माउस समेत कई कार्टून शो में अपनी वॉइस से बच्चों को लुभाने वाले शहर के सौरभ चक्रवर्ती ने शुक्रवार को शहर के बागुनहातु स्थित अरिहंत स्टूडियो में अपने कार्टून शो की रिकॉर्डिंग कराई। घंटों तक चले शो की रिकॉर्डिंग में शहर के उभरते हुए संगीतकार युवराज अनुभव ने उनका साथ निभाया। स्टूडियो के संचालक युवराज अनुभव ने बताया कि उन्हें काफी खुशी है कि इतने बड़े कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा सौरभ चक्रवर्ती बच्चों की पसंदीदा कार्टून शो मोटू पतलु की रिकॉर्डिंग पूरा किया। उन्होंने बताया कि वे कार्टून शो की दुनिया के बहुत बड़े चेहरा है, उनकी मिमिक्री भरे आवाज पूरे देश के करोड़ों बच्चे सुनते है। जानकारी के लिए बता दूं कि सौरभ चक्रवर्ती लौहनगरी से वर्षो पहले मुंबई गए थे, जहां उन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से बॉलीवुड में काम किया, इसके अलावा दर्जनों कार्टून शो में अपनी आवाज दी है।

Share This Article