बंगाल के युवक ने 38 वर्षीय महिला को मारी गोली, एमजीएम में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल: अनुमंडल क्षेत्र के तिरुलडीह थाना के सीमवर्ती गांव में रविवार की दोपहर एक युवक ने एक महिला को गोली मार दी। महिला की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा पंचायत के अंतिम छोर पर बसे गांव संपदडीह की रहने वाली 38 वर्षीय गीता महतो के रूप में की गई है। गोली मारने वाला युवक पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के वीरग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली महिला के कंधे पर लगी है।

इस घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए तत्काल तिरुलडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तिरुलडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस गोली मारने वाले युवक की तलाश में जुट गई है।

Share This Article