विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल: डैम का जलस्तर में वृद्धि होने पर ईचागढ़ के कई विस्थापित गांवो में डैम का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गांव में बाढ़ के पानी घुसने की सूचना पर विधायक सविता महतो मंगलवार को ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो के साथ पातकुम, ईचागढ़, बांदु, बाबू चमदा, कालि चामदा, मौसाड़ा आदि कई गांव का निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। साथ ही विधायक ने पीड़ित परिजनों के बीच सूखा राहत सामग्री का भी वितरण किया।

Share This Article