ईचागढ़ विधायक सविता महतो की पुत्री स्नेहा महतो ने क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर की मां दुर्गा की आराधना

1 Min Read

K. Durga Rao

चांडिल : दुर्गा पूजा के महाष्टमी के दिन ईचागढ़ विधायक सविता महतो की पुत्री स्नेहा महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दुर्गा पूजा कमेटी और क्षेत्र के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। स्नेहा महतो ने बताया कि उनके पिता स्व. सुधीर महतो की कर्म भूमि रही है।

पिता का स्वर्गवास होने के बाद मां सविता महतो 24 घंटे लोगों की सेवा कर रही हैं। कहा कि ईचागढ़ की जनता से हम लोगों का पारिवारिक संबंध रहा है और हमारा परिवार इस धर्म को हमेशा बरकरार रखेगा। स्नेहा महतो ने दो दर्जनों से अधिक पंडालों भ्रमणकर मां दुर्गा का दर्शन किया।

ईचागढ़ प्रखंड के टीकर, चिपड़ी, लावा, धूंधाड़ीह, सीतू, डुमरा, आदरडीह, जरगोडीह, सालुकडीह, लेपाटाग, कूदरीलोगं, नारों, ईचागढ और अन्य क्षेत्रों में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर लोगों से संवाद भी किया। इस क्रम में उनके साथ संजय महतो, अमित सिन्हा, पूर्व मुखिया मुखिया पंचानन पातर, नरेंद्र नाथ गोप,हराधन घोष, अघोहर महतो, भोला दास, क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article