- बर्थडे धमाका बना ब्लास्टिंग टीज़र
रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर फैंस को मिला सुपरहिट तोहफा –एक्शन, स्टाइल और देशभक्ति से भरपूर रणवीर की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म “धुरंधर” का धुआंधार टीज़र आउट हो चुका है, और इंटरनेट पर इसने आग लगा दी है।

टीज़र में क्या है?
- आर. माधवन की दमदार वॉइसओवर
- रणवीर की बैक एंट्री से शुरू होकर Goosebumps देने वाला एक्शन
- धमाकेदार डायलॉग्स, 70s वाला रेट्रो फील, और आज की टेक्नोलॉजी का तड़का
- पाकिस्तान की धरती पर मचने वाली “Unknown Men” की तबाही
डायरेक्टर आदित्य धर (Uri फेम) ने इस फिल्म को बनाया है देशभक्ति और रॉ एक्शन का परफेक्ट कॉम्बो। साथ में लाइनअप है – संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे धुरंधरों का।
रणवीर इस बार एक रहस्यमयी देशभक्त के रोल में हैं – जो ना सिर्फ दुश्मनों का खेल बिगाड़ेगा, बल्कि पाकिस्तान की नींद भी उड़ाएगा। “धुरंधर” सिर्फ फिल्म नहीं, एक रियल-एक्शन एक्सपीरियंस है – और रणवीर इसमें 🔥 फुल फॉर्म में।






