संथाल परगना प्रमंडल पुलिस लाइन मैदान में आयुक्त ने फहराया तिरंगा

2 Min Read

Mohit Kumar

दुमका : में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संथालपरगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल ने झंडा तोलन किया। उन्होंने झंडे की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ रहा है। सबों के सहयोग से इसे देश का एक नंबर राज्य बनाना है।

आयुक्त लालचंद डाडेल ने पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर संथालपरगना के आईजी शैलेंद्र सिन्हा, डीआईजी अंबर लकड़ा, जिले के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, जिला परिषद की चेयरपर्सन जॉयस बेसरा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित होने वाले परेड को आईपीएस अधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने कमांड किया। उनके साथ द्वितीय कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर दुमका में प्रशिक्षण ले रहे डीएसपी आकाश भारद्वाज रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में आयुक्त लालचंद डाडेल ने झारखंड सहित पूरे देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, छात्र-छात्राओं सबों के लिए योजनाएं बन रही है और उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ लक्षित समूह तक पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि प्रशासन चुस्त – दुरुस्त संवेदनशील और पारदर्शी हो, लोग विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक हों, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, सभी के चेहरों पर मुस्कान हो, यही हमारे लोकतंत्र का ध्येय है।

कहा कि इस पावन अवसर पर हमें यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप मन, वचन और कर्म से आचरण करें तभी स्वाधीनता की सार्थकता सिद्ध हो सकती है।

Share This Article