Jamshedpur : आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति भंग, निष्पक्ष चुनाव की तैयारी शुरू

1 Min Read

जमशेदपुर : आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति की कोर कमिटी की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान केंद्रीय कार्यकारिणी समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराए जा सकें।

बैठक में राम सिंह मुंडा को चुनाव संचालन समिति का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं सह संयोजक के रूप में बी.एन. पातर और परशुराम सामंत को जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि समिति में प्रत्येक 14 शाखाओं से 3-3 सदस्य शामिल होंगे, जो चुनावी प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने में सहयोग करेंगे।

31 अगस्त को सीतारामडेरा में चुनाव संचालन समिति की अहम बैठक आयोजित होगी, जिसमें चुनाव की नियमावली जारी की जाएगी। यह कदम समाज में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक का संचालन संतोष सामंत ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनोज मुंडा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नंदलाल पातर, राम सिंह मुंडा, परशुराम सामंत, कृष्ण सांडिल, दक्षिण जोड़ा, काजू सांडिल, प्रकाश सांडिल, सुनीता नाग, विकास मुंडा, सीमा मुंडा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Share This Article