आदित्यपुर : आदित्यपुर-02, मार्ग संख्या 13/14 में भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पावन मौके पर आज श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ।
अनुष्ठान का संचालन महंत जय लराम मिश्रा ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ करवाया। इस अवसर पर यजमान के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
51वाँ वर्ष – खास तैयारियाँ
समिति के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू ने बताया कि इस वर्ष पूजा समिति अपने स्थापना के 51वें वर्ष का पर्व धूमधाम और भव्यता के साथ मना रही है। पंडाल निर्माण के साथ सभी सदस्य मिलकर तैयारियों में जुट गए हैं।
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष निरंजन मिश्रा सहित स्वप्निल सिंह, अभिषेक विशाल, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, दीपक शुक्ला, अमित सिंह, अखिलेश चौरसिया, अखिलेश झा, सागर सिंह, मिथलेश झा, पप्पू झा, अंकित, अजित सिंह, अनिल मिश्रा, जवाहर ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






