भारत की अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म स्विगी ने इस त्योहारों के मौसम में अपने ‘फूड ऑन ट्रेन’ सर्विस के लिए कई नए फीचर्स की शुरुआत की है। इन नए बदलावों का उद्देश्य ट्रेन यात्रियों को अधिक पर्सनलाइज्ड और सुविधाजनक खाने का अनुभव प्रदान करना है। अब यात्री देशभर में 115 से अधिक स्टेशनों पर सफर करते समय अपने सीट पर ही पसंदीदा व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
स्विगी ने इस बार यात्रियों के लिए ‘सिटी बेस्ट’ डिशेस का विकल्प जोड़ा है, जिसमें देश के विभिन्न शहरों के मशहूर व्यंजन शामिल किए गए हैं। चाहे अहमदाबाद का पारंपरिक थाली हो या बंगाल का स्वादिष्ट सीफूड करी, अब यात्रियों को स्थानीय स्वाद सीधे उनकी सीट पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही स्विगी ने ‘ईज़ी ईट्स’ फीचर लॉन्च किया है, जिसमें सलाद, फ्राइज और नाचोज़ जैसे हेल्दी स्नैक्स और फन मन्चीज़ शामिल हैं। खास बात यह है कि ये पैकिंग के साथ आते हैं और यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता।
स्विगी ने इस बार शाकाहारी और व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए भी एक समर्पित ‘प्योर वेज’ सेक्शन की शुरुआत की है। इसमें 100% शाकाहारी और भरोसेमंद भोजन आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, इस उत्सव के मौसम में स्विगी ने ‘ऑफर ज़ोन’ भी लॉन्च किया है, जहां 30 से अधिक बेहतरीन डील्स उपलब्ध हैं। यात्री यहां 60% तक की छूट के साथ विभिन्न रेस्टोरेंट्स से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
स्विगी के वाइस प्रेसिडेंट (फूड स्ट्रेटेजी, कस्टमर एक्सपीरियंस एंड न्यू इनिशिएटिव्स) दीपक मालू ने कहा कि कंपनी ने यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन नए फीचर्स को तैयार किया है। उनका कहना है कि ‘सिटी बेस्ट’ से यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद विकल्प आसानी से मिलते हैं, जबकि ‘ईज़ी ईट्स’ यात्रा के दौरान साफ-सुथरे और सुविधाजनक खाने का समाधान है। वहीं, ‘प्योर वेज’ सेक्शन शाकाहारी यात्रियों के लिए मानसिक सुकून प्रदान करेगा।
भारत में रोजाना लगभग 16 लाख यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करते हैं और अब तक उनके लिए विकल्प सीमित थे, जो पेंट्री कार या स्टेशन पर मौजूद स्टाल्स तक ही सीमित रहते थे। ऐसे में स्विगी की ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा यात्रियों को बेहतर स्वच्छता, विविधता और सुविधा के साथ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
यह कदम न केवल यात्रा को स्वादिष्ट और सुविधाजनक बनाता है, बल्कि यात्रियों को तेज और भरोसेमंद सेवा भी प्रदान करता है। स्विगी का कहना है कि नया अपग्रेडेड फूड ऑन ट्रेन पेज अब 25% तेजी से चलता है और कमजोर इंटरनेट कनेक्शन पर भी सुचारू रूप से काम करता है। इस प्रकार त्योहारों के दौरान ट्रेन यात्रा अब सिर्फ सफर नहीं बल्कि स्वाद और अनुभव का आनंद भी होगी।





