नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एम हॉस्पिटल उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री को दिया गया आमंत्रण
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एम हॉस्पिटल, के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट कर संस्थान के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर मदन मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री को नेताजी सुभाष समूह के शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बिहार में नेताजी सुभाष इंजीनियरिंग कॉलेज, नेताजी सुभाष पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बिहटा (पटना) तथा झारखंड में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (10 विद्यालय) और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर (सरायकेला) शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि सभी संस्थान सुचारु एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहे हैं और झारखंड एवं बिहार में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। विशेष रूप से नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, छात्रों का गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन तथा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि यह अस्पताल झारखंड में चिकित्सा क्षेत्र का मील का पत्थर साबित होने जा रहा है, जहां कम लागत में इलाज, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर के कार्यों की सराहना करते हुए जनवरी माह में उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने का आश्वासन दिया।
यह मुलाकात राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।





