घाटशिलाः सोना देवी विश्वविद्यालय में मंगलवार को द्वितीय वार्षिक उत्सव ‘शंखनाद 2.0’ का भव्य आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में शिक्षा, संस्कृति और विकास के संदेश के साथ छात्र-छात्राओं की प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक स्तुति पाठ से किया गया।
🎓 शिक्षा के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं: कुलाधिपति प्रभाकर सिंह
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि “यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो शिक्षा के प्रति गंभीर होना अनिवार्य है।” उन्होंने दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने हर कदम पर सहयोग दिया और क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षित बनाने का सपना देखा था, जिसे अवश्य पूरा किया जाएगा।
कुलाधिपति ने बताया कि सरकार की ई-कल्याण योजना के अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा Educational Satellite छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत छात्र-छात्राएं केवल एक सेमेस्टर की फीस देकर पूरी पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी जरूरतमंद विद्यार्थी की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगी।
🏥 घाटशिला में मेडिकल कॉलेज लाने का प्रयास: सोमेस चंद्र सोरेन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक श्री सोमेस चंद्र सोरेन ने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन इस क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाना चाहते थे। उन्होंने मुसाबनी में डिग्री कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा को मजबूती दी।
श्री सोरेन ने कहा कि रघुनाथ मुर्मू विश्वविद्यालय की स्थापना भाषाई शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की जाएगी, साथ ही उन्होंने घाटशिला में मेडिकल कॉलेज लाने का प्रयास करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की ई-कल्याण योजना के माध्यम से कोई भी छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
📚 क्षेत्र के शैक्षिक व आर्थिक विकास के लिए स्थापित हुआ विश्वविद्यालय: कुलपति
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. ब्रजमोहन पत पिंगुआ ने कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय की स्थापना इस क्षेत्र के लोगों के शैक्षिक और आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में निरंतर प्रगति करेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा।
📊 वार्षिक रिपोर्ट और भावी योजनाएं प्रस्तुत
इस अवसर पर सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण भी है। उन्होंने विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू, इंटर्नशिप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय में लॉ और नर्सिंग कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
🎭 सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बिखेरा।
-
संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता एवं छात्रों द्वारा स्तुति पाठ
-
संगीत विभागाध्यक्ष संगीता चौधुरी द्वारा कुलगीत
-
इतिहास विभाग की डॉ. कंचन सिन्हा द्वारा घाटशिला के इतिहास पर प्रस्तुति
-
छात्रा मोनाली मोहंता का एकल नृत्य
-
एसडीयू स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की अध्यक्ष पूजा तिवारी द्वारा कविता “थोड़ा मुस्करा लो” की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
🏆 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
मुख्य अतिथि श्री सोमेस चंद्र सोरेन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।





