राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विवेक विद्यालय की दो टीमों ने बढ़ाया शहर का मान

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों की टीमों ने 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कांसेप्ट 2025, जो क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया के दिल्ली, लखनऊ एवं ग्वालियर चैप्टर द्वारा ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया, में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पार एक्सीलेंस अवार्ड एवं चार गोल्ड अवार्ड प्राप्त किए।

इस राष्ट्रीय स्तर की केस स्टडी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में देशभर के हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की थीम “आत्मनिर्भर विकसित भारत” पर आधारित थी। विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ की छात्राओं ने वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत “इलेक्ट्रिसिटी वेस्ट” तथा “क्वालिटी इंप्रूवमेंट इन साइंस” विषयों पर प्रभावशाली केस स्टडी प्रस्तुत की।

टीम जेनिथ की छात्राएं अन्वेषा कुमारी, रागिनी कुमारी, आयशा भारती, इशिका एवं अनुष्का दास को उनके उत्कृष्ट केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए पार एक्सीलेंस अवार्ड तथा कॉन्टैक्टलेस डस्टबिन के मॉडल निर्माण के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वहीं विद्यालय की शिक्षकों की टीम विजन 360° की सदस्याएं प्रेमलता, झूमा मुखर्जी, विनीता झा एवं शंकर साव को केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए पार एक्सीलेंस अवार्ड तथा साइलेंट हार्ट अटैक डिटेक्टर मॉडल के लिए गोल्ड अवार्ड प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त, कविता लेखन में कक्षा 6 की भाग्यश्री तथा स्लोगन राइटिंग में कक्षा 9 की रागिनी कुमारी को भी गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

टीम जेनिथ की छात्राओं और विजन 360° टीम के शिक्षकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से निर्णायकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई दी तथा अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article