गम्हरिया में निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

Raj Sharma
2 Min Read

जमशेदपुर :
गम्हरिया भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (IPTA) और समाजसेवी संस्था के 404वीं बैठक के शुभ अवसर पर आज रविवार को सेतु बिहार ITI कैंपस, गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बहुल आदिवासी और पिछड़े समाज के सैकड़ों लोग अपनी स्वास्थ्य जांच करवा कर लाभान्वित हुए।

IPTA के महासचिव डॉ. पी.एन. मोदी ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवा प्रदान करना है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसी भी शिक्षक और उनके परिवार के लिए चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध है। इच्छुक लोग IPTA के सदस्यों से संपर्क कर बेहतर इलाज और कम लागत में चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे:

  • डॉक्टर किरण शंकर प्रसाद गुप्ता
  • डॉक्टर दिनेश कुमार यादव
  • डॉक्टर रुपेश कुमार
  • डॉक्टर परमानंद मोदी

साथ ही संगठन के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी:

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत श्रीवास्तव
  • बिहार-झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार
  • अनिल कुमार मेहता, राजेंद्र महतो, कार्तिक मांझी, सोमनाथ बरवा

शिविर में उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पहल समाज के लिए बेहद लाभकारी है और भविष्य में इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाने चाहिए।

IPTA परिवार ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में और भी चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें।

 

Share This Article