400 कंबलों का किया गया वितरण

Raj Sharma
1 Min Read

जमशेदपुर कांड्रा:बढ़ती ठंड को देखते हुए चांडिल के हुमीद स्थित बीएसआईएल में वर्तमान में संचालित वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार को सीएसआर फंड के तहत 400 जरूरतमंद असहाय महिला एवं पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल मिलने से गरीब और असहाय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से ठंड से बचाव के लिए कंबल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ शंकर सामंता, झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धर्मु गोप, बीएसआईएल के आर के शर्मा, पंच ग्राम महासचिव आशुतोष बेसरा, मदन प्रसाद, अरुण टुडू, बबलू बेसरा, गिरीधारी महतो, रोहित कुमार, सुजीत झा, अरुण सिंह, शंकर लायेक, बादल महतो, राहुल वर्मा, प्रकाश प्रामाणिक सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

Share This Article