नववर्ष 2026 पर बाबा बासुकीनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

1 Min Read

Mohit Kumar

दुमका: नए वर्ष 2026 के आगाज पर विश्वप्रसिद्ध तीर्थ स्थल फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। नववर्ष का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से करने के लिए श्रद्धालु सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे, जो सिलसिला लगातार जारी है।

भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा गया है। मंदिर परिसर और आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराकर सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना कराई जा रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूरदराज से आए भक्तों ने नववर्ष के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भोलेनाथ से मंगल कामना की।

Share This Article