सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नए एसडीओ का किया सम्मान

Raj Sharma
1 Min Read

सरायकेला

सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभिनव प्रकाश (आईएएस) का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र के समग्र विकास पर चर्चा की।

स्वागत समारोह में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महासचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अरुण सेक्सरिया एवं जनक गोयल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सहित राजकुमार अग्रवाल, पूनमचंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय सेक्सरिया, विकास चौधरी, ललित चौधरी तथा आशीष चौधरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी से हुई मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री अभिनव प्रकाश के कुशल मार्गदर्शन में चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं प्रशासन के बीच आपसी सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

वहीं महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापार, उद्योग एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री अभिनव प्रकाश के अनुभव, दूरदर्शिता एवं प्रशासनिक दक्षता से सरायकेला के विकास को नई गति मिलेगी।

Share This Article