सरायकेला–खरसावाँ।: सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत “हमारा संकल्प – सुरक्षित एवं सशक्त महिला सशक्त झारखंड” कार्यक्रम के अंतर्गत नगर भवन, सरायकेला में बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं डायन प्रथा उन्मूलन विषयक अनुमंडल स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बाल विवाह एवं डायन प्रथा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं तथा महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान बाल विवाह पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने उपस्थित लोगों को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की शपथ दिलाई।
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा एवं उप विकास आयुक्त ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और कानून के सख्त पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री छुटनी महतो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





