जमशेदपुर।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर स्थित गोपेश्वर हॉल में बुधवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित हुए।
यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े कमेटी मेंबर एवं यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर.के. सिंह ने संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
महामंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि यह यूनियन कार्यालय आप सभी के परिश्रम और सहयोग का प्रतिफल है। यह कार्यालय आप सभी का है और यहां आपका सदैव स्वागत रहेगा। उन्होंने कहा कि भले ही आप कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए हों, लेकिन यूनियन से आपका जुड़ाव हमेशा बना रहे, यही हमारी कामना है। यूनियन एक परिवार है और आप जब चाहें यहां आकर अपने विचार साझा कर सकते हैं।
इस अवसर पर यूनियन कमेटी के दो सेवानिवृत्त सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष, महामंत्री, सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे।
सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मी
व्हीकल फैक्ट्री:
शंभू शरण, लाल मोहन भगत, कलवंत सिंह
टीएमएल ड्राइव:
सैयद मनुवर, अखिलेश कुमार सिंह, संजय कुमार, हरिशंकर सिंह, समीर मुखर्जी, एके दिलशाद अली, प्रदीप चंद्र भट्टाचार्य
कैब एंड काउल फैक्ट्री:
सजल कुमार सोमे, देबदुलाल मैती, अजय कुमार सिंह, सुमन चटर्जी
इंजन विभाग:
दशरथ सिंह
फाउंड्री:
लखन कैवर्तो, पी. श्रीनिवास राव
व्हीकल प्रीपरेशन एवं डिस्पैच:
अशोक कुमार डे
ईआरसी:
शेख यूसुफ, मनोज कुमार शर्मा
फ्रेम फैक्ट्री:
मोहम्मद नेयाज सिद्दीकी





