सरायकेला-खरसावां
झारखंड राज्य के सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा सोमवार को युवा दिवस को मानव कल्याणकारी कार्यों के माध्यम से समर्पित भाव से मनाया गया। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, विचारों और उनकी दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवा कार्य को प्राथमिकता दी।
युवा दिवस के अवसर पर फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के समीप स्थित रेस्ट हाउस पहुंचे। वहां रह रहे कैंसर पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वादिष्ट भोजन कराकर मानवता और सेवा का संदेश दिया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रमुख सदस्यों ललन शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, मिंटू पांडे, प्रशांत पांडे, देवानंद सिंह, अमितेश अमर, विजय मोदक, शनि कुमार, श्यामाकांत तिवारी, रंजन कुमार, राजेश कुमार, शिवात्मा तिवारी सहित नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की व्यवस्थापकीय जिम्मेदारी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की टीम ने संभाली। इस दौरान टीम के निदेशक अरिजीत सरकार के साथ उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर एवं मनोरंजन गौड़ ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और मानव सेवा ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना के साथ युवा दिवस को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।





