पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालिम्पिक कमिटी का गठन

Raj Sharma
1 Min Read

 

जमशेदपुर,

जमशेदपुर के साकची स्थित सबल सेंटर में रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालिम्पिक कमिटी के गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य अजित कुमार ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कमिटी का गठन किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में जमशेदपुर में राज्यस्तरीय एथलेटिक्स एवं पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

नवगठित कमिटी में श्रीमती पूर्वी घोष को अध्यक्ष, जगन्नाथ बेहरा को सचिव और राजकुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अवतार सिंह और मुख्तार आलम को प्रधान संरक्षक बनाया गया है।

इस अवसर पर पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ झारखंड के सचिव कुमार गौरव ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और दिव्यांग खेलों के विकास पर जोर दिया। बैठक में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, समाजसेवी तथा पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Share This Article