आजादनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Raj Sharma
1 Min Read

जमशेदपुर: आजादनगर थाना पुलिस ने संपत्ति से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद तौफीक उर्फ बाबू (25 वर्ष), निवासी आजादनगर रोड नंबर-01 के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, लेकिन वह लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आजादनगर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Share This Article