झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में चुनावी बिगुल, 23 फरवरी को मतदान

4 Min Read

रांची/जमशेदपुर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के बाद जिले में चुनावी तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में होने वाले चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी प्रेस प्रतिनिधियों के साथ साझा की।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 27 जनवरी 2026 को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। अधिसूचना के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

नगर निकाय चुनाव 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया
नाम निर्देशन (नॉमिनेशन):
29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026
समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा:
05 फरवरी 2026
समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
नाम वापसी की अंतिम तिथि:
06 फरवरी 2026
समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन:
07 फरवरी 2026
समय: पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

मतदान (यदि आवश्यक हुआ):
23 फरवरी 2026
समय: प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक

मतगणना:
27 फरवरी 2026
समय: प्रातः 8 बजे से

मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया के निर्वाची पदाधिकारी घोषित
चुनाव संचालन के लिए अलग-अलग निकायों में निर्वाची पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है

मानगो नगर निगम:
निर्वाची पदाधिकारी – निदेशक एनईपी श्री संतोष कुमार गर्ग

जुगसलाई नगर परिषद:
निर्वाची पदाधिकारी – विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी

चाकुलिया नगर पंचायत:
निर्वाची पदाधिकारी – अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला श्री सुनील चंद्र
नाम निर्देशन के लिए निर्धारित स्थल

मानगो नगर निगम:
महापौर/अध्यक्ष – अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष

जुगसलाई नगर परिषद:
विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष

चाकुलिया नगर पंचायत:
अंचल अधिकारी, चाकुलिया का कार्यालय कक्ष

चुनाव संचालन के लिए 13 कोषांग गठित

नगर निकाय चुनाव के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए कुल 13 कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी और नियंत्रण कक्ष कोषांग शामिल हैं।

मतदाता और मतदान केंद्रों का विवरण

मानगो नगर निगम
वार्ड: 36
मतदान केंद्र: 190
कुल मतदाता: 1,96,791

जुगसलाई नगर परिषद
वार्ड: 22
मतदान केंद्र: 41
कुल मतदाता: 44,239

चाकुलिया नगर पंचायत
वार्ड: 12
मतदान केंद्र: 18
कुल मतदाता: 12,587

आरक्षण की स्थिति

नगर निकाय चुनाव में पदों का आरक्षण इस प्रकार निर्धारित किया गया है

मानगो नगर निगम: अनारक्षित (महिला)
जुगसलाई नगर परिषद: अनारक्षित (महिला)
चाकुलिया नगर पंचायत: अनुसूचित जनजाति (महिला)

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रहा है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की गतिविधियाँ तेज होने की संभावना है, वहीं मतदाता भी अपने स्थानीय प्रतिनिधियों के चयन के लिए तैयारियों में जुटते दिख रहे हैं।

Share This Article