K. Durga Rao
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव–2026 को लेकर वार्ड संख्या–18 में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड 18 से पार्षद पद के भावी प्रत्याशी भीष्म देव सिंह उर्फ मोंटी सिंह ने अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में आनंद कुमार झा, अर्जुन मिश्रा, विजय सिंह, लोकेश ओझा, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, ओम प्रकाश, संतोष तिवारी, गंभीर सिंह, जितेंद्र, अमृत, आदित्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक उपस्थित रहे।

इस मौके पर भीष्म देव सिंह ने कहा कि यह कार्यालय केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य सुविधाएं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने युवा नेतृत्व को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि वार्ड 18 में अब विकास और बदलाव की उम्मीद मजबूत हुई है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही वार्ड संख्या-18 में चुनावी हलचल और तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है।






