समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह, विकास और पारदर्शी प्रशासन का दिया भरोसा
के. दुर्गा राव | आदित्यपुर
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बास्को बेसरा ने मंगलवार को आदित्यपुर मेयर पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्र खरीदते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर बास्को बेसरा ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन मिलने पर वे आदित्यपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील शहर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से यह स्पष्ट है कि चुनावी माहौल अब तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।






