झामुमो ने जारी की समर्थित प्रत्याशियों की सूची, तीनों नगर निकायों के नाम घोषित

1 Min Read

जमशेदपुर : साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला संपर्क कार्यालय में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली के सदस्य प्रमोद लाल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी, जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू, सागेन पूर्ति, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, बबन राय, मानगो नगर समिति अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू, खुद्दू उरांव, रजनी दास, प्रीतम हेंब्रम, डी. राकेश राव और प्रकाश चंद्र झा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रमोद लाल ने कहा कि विगत दिनों AIAMI समर्थित मानगो मेयर प्रत्याशी जेबा कादरी द्वारा दिए गए बयान में झामुमो पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जेबा कादरी ने प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही धैर्य खोकर दूसरी पार्टी AIAMI जॉइन कर ली थी।

इस दौरान झामुमो ने तीनों नगर निकाय चुनावों के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की…..
मानगो नगर निगम: लखी सिंह
जुगसलाई नगरपालिका: डॉली मल्लिक
चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन

पार्टी नेताओं ने कहा कि सभी प्रत्याशी क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Share This Article