रांची : बढ़ती गर्मी के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने ‘क्रोमा समर सेल 2026’ की घोषणा की है। टाटा समूह का हिस्सा यह ब्रांड एयर कंडीशनर्स, प्रीमियम टीवी और होम टेक प्रोडक्ट्स पर 35 प्रतिशत से लेकर 71 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। यह ऑफर देशभर के स्टोर्स में 28 फरवरी तक लागू रहेगा।
एयर कंडीशनर्स की श्रेणी में लॉयड इन्वर्टर एसी 1.25 टन 26,990 रुपये में उपलब्ध है, जबकि एलजी इन्वर्टर एसी 1.0 टन 30,490 रुपये, सैमसंग 1.0 टन इन्वर्टर एसी 28,990 रुपये और ब्लूस्टार 1.5 टन इन्वर्टर एसी 40,990 रुपये में मिल रहा है। वोल्टास इन्वर्टर स्प्लिट एसी 1 टन 24,990 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही सिम्फनी और क्रोमा के एयर-कूलर्स पर भी विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं।
टीवी श्रेणी में सैमसंग 100-इंच नियो क्यूएलईडी टीवी 3,84,990 रुपये में (एमआरपी 13,36,600 रुपये) और टीसीएल 85-इंच क्यूएलईडी टीवी 1,23,990 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एलजी 86-इंच नैनो टीवी 1,68,490 रुपये और सैमसंग 55-इंच एलईडी फ्रेम टीवी 64,990 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। ग्राहकों को इन पर बैंक कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और कार्ड डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा।
कंपनी की ओर से बताया गया कि इस समर सेल का उद्देश्य ग्राहकों को गर्मियों के लिए बेहतर कूलिंग सॉल्यूशंस और बड़े स्क्रीन वाले टीवी किफायती कीमत पर उपलब्ध कराना है। आसान किस्त योजना और एक्सपर्ट सलाह के साथ ग्राहक अपने घर को अपग्रेड कर सकते हैं और गर्मी के मौसम का आरामदायक अनुभव ले सकते हैं।






