जमशेदपुर : कुमकुम श्रीवास्तव ने मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए बाल्टी कारखाना, टैंक रोड, सिलसिला चौक, उलीडीह बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।
पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में अभियान से जुड़कर कदम से कदम मिलाया। लोगों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं-जलजमाव, सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं-से उन्हें अवगत कराया।

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की जनता की सेवा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जलजमाव की समस्या से स्थायी समाधान, महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना, महिलाओं की शिक्षा के लिए विशेष विद्यालय की स्थापना और ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान जनभागीदारी और पारदर्शी व्यवस्था से ही संभव है, और इसी संकल्प के साथ वह चुनाव मैदान में उतरी हैं।






